मऊगंज से लौटे तो घर का टूटा मिला ताला

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सन सिटी मे चोरो ने सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब परिवार वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला।पुलिस के मुताबिक ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा निवासी निवासी सन सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे भांजे की शादी शामिल होने पत्नी बच्चों के साथ मऊगंज चला गया था घर में ताला लगा था।

कार्यक्रम के बाद जब वापिस लौटा तो देखा कि कमरे में लगे दरवाजे का ताला टूटा था कमरे के अंदर जाकर देखे तो कमरे का सामान फैला हुआ था। दो पेटी के ताले टूटे पड़े थे। जिसमें रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

Next Post

कनिष्ठ सहायक सचिवालय पर हमला, पत्नी घायल

Sun May 11 , 2025
जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत चुंगी नाका आईटीआई तिराहा में अज्ञात ने केन्द्रीय विद्यालय में पदस्थ कनिष्ठ सहायक सचिवालय पर कांच की बॉटल से हमला कर दिया हमले में वह तो बच गए लेकिन स्कूटी मेें बैठी उनकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक दीपक गुप्ता निवासी शंकर नगर आईटीआई […]

You May Like

मनोरंजन