बीच सड़क पर मौजूद मौत के 3 गड्ढ़े उड़ा रहे नींद

जबलपुर: कलेक्टर, मंत्रियों के बंगले, घर… दिन में कई बार ए रैंक के अधिकारियों का चार पहिया वाहनों से सड़क पर आवागमन और ऊपर से बीच सड़क पर मौजूद मौत के 3 खतरनाक गड्ढे…..जी हां ये नजारा सिविल लाइन पुलिस थाना के पास की सड़क के हैं जहां सीवर लाइन खुदाई के दौरान ठेकेदार ने बिना सुरक्षा के इंतजाम किए बगैर बड़े-बड़े 3 गड्ढे खुले छोड़ दिए हैं जो कि आए-दिन किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी होती है कि मंत्री, कलेक्टर के घरों के बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती जा रही है जबकि दिनभर में कई बार अधिकारी इस सड़क से गुजरते हैं।
सीवर लाइन खुदाई का काम बंद करके पहले करें सुरक्षा
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने के सामने, दाहिने तरफ रिज रोड के सामने की तरफ जाने वाले चौराहे, और थाने के बाएं बगल तीन गड्ढे बने हैं। तीनों गड्ढे इतने बड़े-बड़े है कि इनमें सीधा चार पहिया सीधा घुस सकता है। फिर दो पहिया वाहनों की तो आप छोड़ ही दीजिए। स्थानीय लोगों ने नवभारत को बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में सीवर लाइन का काम चल रहा है.

लेकिन एजेंसी व ठेकेदार द्वारा गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है। जिम्मेदार विभाग ने गड़्ढों को ढंकने की कोई जहमत नहीं उठाई है। लोगों ने प्रशासन ने मांग की है कि इन 3 बड़े गड्ढों में सुरक्षा के इंतजाम पहले किए जाएं और फिर बाद में सीवर लाइन का कार्य कराया जाए। क्योंकि ये गड्ढे किसी भी दिन एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में तिरंगामय हुई सडक़ें

Sat May 10 , 2025
जबलपुर: शहर सडक़ों पर देशभक्ति की अद्भुत लहर देखने को मिली। नगर निगम मुख्यालय से मालवीय चौक तक आयोजित भव्य तिरंगा मार्च में हर हाथ में तिरंगा था और हर दिल में मातृभूमि के लिए गर्व, सम्मान और समर्पण का भाव। यह मार्च भारतीय सेना द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंदूर के […]

You May Like