सेना का शौर्य: तिरंगा यात्रा, कांग्रेसी हाथ में देश का झंडा लेकर शिवाजी चौराहे से शौर्य स्मारक तक पैदल चले

भोपाल: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। भोपाल के रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शुरू होकर शौर्य स्मारक तक पहुंची इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आयोजित इस यात्रा में सभी के हाथों में केवल तिरंगा झंडा था। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम है। यात्रा के दौरान नेताओं ने सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की और देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया.

शौर्य स्मारक पर पहुंचकर नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले ने कहा, “यह यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान में है। हम सभी देशवासी उनके साथ खड़े हैं।” उन्होंने आम जनता से भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की थी, जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला.

इस तिरंगा यात्रा ने भोपाल के नागरिकों में देशभक्ति का जोश भर दिया। लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Next Post

युवक की निर्मम हत्या कर वीडियो बना कर दहशत फैलाने वाले आरोपी अरेस्ट

Fri May 9 , 2025
रीवा।जिले के गढ़ थाना अन्तर्गत एक युवक की निर्मम हत्या कर वीडियो बनाने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियो में दो सगे भाई है, युवक को घर से लेकर घूमने के बहाने गए थे और जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया […]

You May Like