कूनो नेशनल पार्क से निकल पांच चीते शिवपुरी जिले के पोहरी पहुंचे, ग्रामीणों में दहशत

मुरैना, 09 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिला स्थित कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते बाहर निकलकर शिवपुरी जिले के पोहरी में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ चीतों को देखने के लिए जमा हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता, धीरा, गर्भवती है और अगले कुछ दिनों में कूनो पार्क में शावकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि शिवपुरी जिले से लगे श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से पांच चीते गुरुवार की सुबह एक झुंड के रूप में शिवपुरी जिले की सीमा तक पहुंच गए। शिवपुरी जनपद पंचायत के पिपरसमां और तानपुरगांव में पांच चीतों के झुंड को ग्रामीणों ने खेतों में चहलकदमी करते हुए देखा। इस दौरान ग्रामीणों ने इन चीतों के वीडियो भी बना लिए और वन विभाग के लोगों को सूचित किया।
शिवपुरी जनपद पंचायत के ग्राम पिपरसमां और तानपुर में गुरुवार की सुबह खेतों में चीतों को विचरण करते देख ग्रामीण दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने खेती किसानी के काम से खेतों में गए थे तभी उन्होंने देखा की चीतों का एक झुंड खेतों में विचरण कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि झुंड में पांच चीते देखे गए हैं जिनके वीडियो ग्रामीणों ने बनाए।
स्थानीय ग्रामीणों ने वीडियो बनाने के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारी जो निगरानी दल में शामिल थे, चीतों को निगरानी करने के लिए वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया है कि शिवपुरी पहुंचने से पहले इस झुंड को पास के पोहरी विकासखंड के जंगलों में भी देखा गया था।
शिवपुरी का जंगल श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से सटा हुआ है। कूनो नेशनल पार्क से माधव नेशनल पार्क की सीमाएं आपस में मिलती है और यहां पर चीतों और टाइगर के लिए कॉरिडोर भी बनाया गया है। यही कारण है कि शिवपुरी जिला जो श्योपुर से लगा जिला है। इसके जंगल से कूनो का जंगल भी लगा हुआ है इसलिए कूनो से पोहरी के रास्ते यह चीते शिवपुरी तक पहुंच गये।

Next Post

ट्रांसफर के लिए स्वास्थ्य विभाग का ऑनलाइन पोर्टल, कर्मचारियों को यहीं करना होगा आवेदन

Fri May 9 , 2025
भोपाल।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने अपनी स्थानांतरण प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया है. जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल ई-एचआरएमएस को तैयार किया है.अब इस पोर्टल में आवेदन से आदेश तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। जिसके साथ ही इस पोर्टल पर सभी खाली पड़े पदों की भी जानकारी […]

You May Like