प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग

ग्वालियर। प्रॉपर्टी कारोबारी के घर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के हीरी गांव की है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर फायरिंग करने वाले कौन थे और उनके फायरिंग करने का मकसद क्या था।

बिजौली थाना क्षेत्र स्थित हीरी गांव निवासी सोनू उर्फ मनोज बघेल, पुत्र राजाराम बघेल, प्रॉपर्टी डीलर हैं और मुरार क्षेत्र में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं।गोली चलने की आवाज सुनकर वे और आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर एकत्र हो गए लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। जब वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि गोली किसने और कहां चलाई, तभी उनकी नजर दरवाजे पर पड़ी। तब पता चला कि गोली उनके दरवाजे पर चलाई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसके पास ही रहने वाले कोक सिंह नामक युवक से उसका विवाद हुआ था। उसे शंका है कि संभवतः वही युवक फायरिंग कर सकता है। अब पुलिस मामले की जांच कर फायरिंग करने वाले का पता लगा रही है।

*आसपास दहशत का माहौल*

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्हें डर है कि कहीं बदमाश दोबारा आकर फायरिंग न करें और कोई इस फायरिंग की चपेट में न आ जाए।

Next Post

जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट, लाल बत्ती वाले ड्रोन देखे गए।

Thu May 8 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like