रीवा में रील बना रही युवती को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

रीवा।रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बुसौल गांव में रील बना रही युवती की गोली लगने से मौत हो गई. माही सिंह बघेल (18) सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र के महुरछ गांव की रहने वाली थी. वह अपनी मां के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने ननिहाल बुसौल आई थी.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर में घर के लोग परिवार में हो रही शादी के तैयारियों में लगे थे. माही घर में अकेली थी. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह मोबाइल से रील बना रही थी तभी अचानक फायरिंग हुई और गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह घटना हादसा थी या आत्महत्या, साथ ही जिस बंदूक से फायरिंग हुई वह वैध थी या अवैध. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. माही के पिता रणदेव सिंह बघेल ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी. जिस बंदूक से गोली चली, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. परिजन का कहना है कि माही सोशल मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थी और संभवत: इसी दौरान यह घटना घटी. एडिशनल एसपी विवेक लाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या दुर्घटनावश ही मौत हुई है.

Next Post

सीधी, चुरहट, मझौली एवं रामपुर नैकिन में 10 को नेशनल लोक अदालत 

Thu May 8 , 2025
सीधी। दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को जिला मुख्यालय सीधी तथा तहसील चुरहट, मझौली एवं रामपुर नैकिन में किया जायेगा। जिला मुख्यालय सीधी में प्रात: 10:30 बजे स्थानीय एडीआर भवन जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष […]

You May Like