महबूबा ने मोदी से की बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील

श्रीनगर, 08 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शत्रुता समाप्त करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की।

सुश्री मुफ्ती ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दोनों पक्षों में महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष लोगों की मौत संघर्ष की मानवीय कीमत की एक कठोर और हृदय विदारक याद दिलाती है। बढ़ते तनाव के हर पल के साथ और अधिक लोगों की जान खतरे में है। यह स्पष्ट है कि कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है, केवल और अधिक पीड़ा ही होगी।”

उन्होंने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेतृत्व से संयम बरतने का आग्रह करती हूं तथा मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री से शत्रुता समाप्त करने के लिए बातचीत का विकल्प चुनने की अपील करती हूं। अब, पहले से कहीं अधिक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और जुड़ाव ही हमारा एकमात्र साधन होना चाहिए। केवल ईमानदार और निरंतर प्रयासों के माध्यम से ही हम तनाव को कम कर सकते हैं और शांति बहाल करने का कठिन काम शुरू कर सकते हैं।”

 

 

Next Post

मप्र के कर्मचारियों और पेंशन एवं परिवार पेंशन पा रहे शासकीय सेवक का बढ़ा DR 

Thu May 8 , 2025
भोपाल। मप्र सरकार ने पेंशनर्स और परिवार पेंशन ले रहे राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें एक मार्च 2025 से बढ़ा हुआ महंगाई राहत मिलेगा। सरकार ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन और परिवार पेंशन ले रहे कर्मचारियों को 3% और छठवें वेतनमान के आधार पर पेंशन […]

You May Like