ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनायें

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की और उनकी दीर्घायु की कामना की।
श्री सिंधिया ने कहा, “ जन-जन के विकास के लिए संकल्पित, अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित और हमारे प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 75वें जन्मदिवस की सहृदय शुभकामनायें। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ जीवन और चिरकालीन दीर्घायु प्राप्त हो।”
उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक उनके प्रति कृतज्ञ है। ग्रामीण विकास से शहरी विकास तक सड़क, रेल, हवाई सेवा की अधोसंरचना से दूरसंचार की विकास और प्रगति तक, डिजिटल कनेक्टिविटी से हर घर अभियान तक, उज्ज्वला योजना से नारी सशक्तिकरण तक हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।”

Next Post

मोदी के जीवन और कृतित्व की गहन विवेचना करती 11 पुस्तकें

Wed Sep 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संघर्ष, सेवा और साधना भरी 75 वर्ष की जीवन यात्रा पर बहुतों ने अपने-अपने नजरिये से बहुत कुछ लिखा और कहा है। श्री मोदी के आज मनाये जा रहे जन्म दिन पर उन पर लिखी कुछ पुस्तकें भी चर्चा में हैं, […]

You May Like