राशिफल-पंचांग : 06 मई 2025

पंचांग 06 मई 2025:-

रा.मि. 16 संवत् 2082 वैशाख शुक्ल नवमीं भौमवासरे दिन 11/55, मघा नक्षत्रे शाम 6/56, धु्रव योगे रात 3/15, कौलव करणे सू.उ. 5/28 सू.अ. 6/32, चन्द्रचार सिंह, पर्व- श्रीसीता नवमीं, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 06 मई 2025

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा का योग है, व्यय में कमी होगी, व्यवसाय में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम के उपरांत आंशिक सफलता प्राप्त होगी, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, अत्याधिक व्यय होगा, वर्षके अन्त में राजनैतिक लाभ के योग हैं, व्यवसाय में वृद्धि होगी।

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को परिश्रम के उपरांत लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम करना पडेगा, पर लाभ कम होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक लाभ होगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को सहयोगरहेगा, मकर और कुंभ राशि की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अच्छे लाभ का योग है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा।

—————————————————

आज का भविष्य- मंगलवार 06 मई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा, विचार सुलझे रहेंगे, परिश्रमी और आत्म ज्ञानी होगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा. मनोरंजन का शौकीन होगा. जन्म स्थान से दूर उन्नति करेगा.

मेष- बड़ी योजना पर काम करने के लिये व्यापक प्रयास करना पडेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी.

वृषभ- बड़ी सफलता के लिये व्यापक प्रयास करना पडेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आय के साधनों मेंवृद्धि होगी.

मिथुन- जिद में आकर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं, कारोबार में पॅूजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे, सुखद अनुभवों की प्राप्ति होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.

कर्क- जिन्हे आप दिल से चाहते हैं, उनके लिये आप कुछ भी करने तैयार हो जायेंगे, यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा.

सिंह- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, वैभव विलासिता पर खर्च होगा, अकारण तनाव को टालें, नवीन योजनाओं में व्यवधान आ सकता है.

कन्या- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सम्बन्ध सुधारने का प्रयास सफल होगा, मांगलिक कार्यो की पूर्ति होगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी, निजी मामलों में बुजुर्गो की सलाह हितकर रहेगी.

तुला- किसी की आर्थिक जिम्मेदारी न लें, पूरी नहीं होगी. पारिवारिक आनन्दोत्सव बना रहेगा, किये गये प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा, विवादों को टालें, शुभ संदेश मिलेगा.

वृश्चिक- टकराव के कारण साझेदारी का कार्य छोडऩा पड़ सकता है, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार का कार्य संतोषजनक रहेगा, शुभ सूचना प्राप्त होगी.

धनु- भावी योजनायें बनाते हुये आगे बढ़ें, सफलता आपकी राह देख रही है, धार्मिक कार्य बनेंगे,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मनोरंजन आदि पर खर्च होगा.

मकर- धर्म में आस्था बढेगी, झूठ बोलकर आप स्वयं उलझन में पड़ जायेंगे, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार के कार्यो में किया गया प्रयास सफल होगा.

कुम्भ- आपके सामने कई विकल्प रहेंगे, उचित विकल्प के लिये किसी बुजुर्ग की सलाह लें, बांधव सुख मिलेगा, मनोरंजन आदि के कार्यो में खर्च होगा.

मीन- विरोधियों से अपनी बात मनवाने के लिये कूट नीति से काम लेना पड़ेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, अनपेक्षित कार्यो में यश मिलेगा, उदर कष्ट हो सकता है.

—————————————————

व्यापार भविष्य:

वैशाख शुक्ल नवमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, सौंप, अजवाईन, आदि किराना वस्तुओं में नरमी होगी, गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, में कुछ नरमी होगी, गुड, खांड़, शक्कर, के भाव में समता रहेगी. चांदी में कल की चाल चलेगी. भाग्यांक 2585 है.

—————————————————

Next Post

भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ता शहरी प्रबंधन !

Tue May 6 , 2025
रविवार शाम जब इंदौर के आसमान से ओलों और तेज़ बारिश की बौछारें गिरीं, तब शहर का नक्शा अचानक बदल गया था. स्वच्छता और स्मार्ट विकास की मिसाल बना यह शहर कुछ ही घंटों में पानी-पानी हो गया. राजवाड़ा, भंवरकुआं, एम.जी. रोड और बाणगंगा जैसी प्रमुख बस्तियां जलमग्न हो गईं. […]

You May Like