चंडालभाटा के पास बारात में युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत चंडालभाटा के पास बारात में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उस पर चाकू से चार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि अनुज चौधरी 20 वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 1 बजे वह अपने चाचा दीनानाथ चौधरी के लड़के रोहन चौधरी की बारात में चंडालभाटा के पास गौशाला गया था.

विवाह में नाचते समय प्रकाश चौधरी एवं सुमित चौधरी ने शराब पीने के लिये 200 रूपये मांगे तो उसने पैसे देने से मना किया, इसी बात पर प्रकाश चौधरी ने उसका हाथ पकड़ा, सुमित चौधरी ने चायना चाकू से हमलाकर दोनों पैर की जांघ में चार बार मारकर चोट पहुॅचा दी।

Next Post

होटल में सट्टेबाज़ी का भंडाफोड़, 3 अरेस्ट

Sun May 4 , 2025
जबलपुर: ‌चंडालभाटा साई मंदिर के पास स्थित श्री राधा होटल के रूम नम्बर 109 में आईपीएल सट्टा लिख हर गेंद पर हार जीत का दांव लगाया जा रहा था जिसकी भनक लगते ही क्राईम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आनलाईन क्रिकेट का सट्टा खेलते एवं खिलाते 3 […]

You May Like

मनोरंजन