जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर युवक भोपाल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक बरगी थाना क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला 35 वर्ष मजदूरी करती है। जिसकी दोस्ती गोटेगांव नरसिंपुर निवासी रम्मू उर्फ राम सिंह पटेल 40 वर्षीय से मजदूरी कार्य के दौरान हुई थी दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे।
20 दिन पूर्व रम्मूू महिला को झांसा देकर भोपाल ले गया जहां शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उधर महिला के अचानक लापता होने के बाद परिजन उसकी खोजबीन करते है। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई। इस बीच बीती रात महिला वापिस लौटीं और थाने पहुंंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
