भिंड में पत्रकारों से पुलिस की मारपीट, रॉयल प्रेस क्लब ने DGP से की शिकायत

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना ने पत्रकारिता जगत में आक्रोश पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक असित यादव की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने पत्रकार अमरकांत चौहान और शशिकांत गोयल के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की.

इस घटना के बाद, रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज भदौरिया और संयुक्त सचिव अंकित पचौरी पीड़ित पत्रकारों के साथ भोपाल पहुंचे और उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम एक ज्ञापन इंटेलिजेंस एडीजी ए. साईं मनोहर को सौंपा।

पीड़ित पत्रकारों ने एडीजी को बताया कि उन्हें चाय पीने के बहाने बुलाया गया और फिर उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक असित यादव की उपस्थिति में एसआई गिरीश शर्मा और सत्यबीर सिंह ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया और मारपीट की।

इंटेलिजेंस एडीजी ए. साईं मनोहर ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि इस मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सर्वोपरि है और पुलिस विभाग इस पर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है.

Next Post

आबकारी विभाग ने जिस अधिकारी को दोषी ठहराया, ED को जांच में उसके विरुद्ध नहीं मिले सबूत

Sat May 3 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में पता चला है कि जिस अधिकारी ने 2015 के 38 करोड़ रुपये के फर्जी चालान घोटाले में से 23 करोड़ रुपये की वसूली विभाग को कराई थी, उसी को विभाग ने ‘अपराधी’ घोषित कर दिया है। वहीं, […]

You May Like