आयुर्विज्ञान विवि अब महर्षि सुश्रुत के नाम से जाना जाएगा 

जबलपुर। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में आज राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का नाम बदलकर महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज से यह विश्वविद्यालय महर्षि सुश्रुत के नाम से जाना जाएगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. बीएन गंगाधर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विवि के कुलगुरु डॉ. अशोक खंडेलवाल, कुलसचिव डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल की मौजूदगी में 76 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। साथ ही 32 हजार छात्रों की कुलाधिपति द्वारा उपाधि मान्य की गई।

Next Post

ओले गिरे, बरसे बदरा 

Sat May 3 , 2025
जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बादलों ने डेरा डाल लिया है और बारिश की बौछारें बरस रही हैं।‌ इस दौरान ओले भी गिरे इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रहीं हैं। अचानक मौसम के बदलने से कई क्षेत्रों की बिजली भी […]

You May Like

मनोरंजन