जशपुर, 07 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां मंगलवार को मतदान करने आए एक बुजुर्ग मतदाता के अचानक गिरने से मौत हो गई।
मृतक के पहचान पत्र से पता चला की उसका नाम तारसियुस टोप्पो था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला झारखंड सीमा के लोदाम का है जहां ग्राम पंचायत जमतोली बूथ पर तरसियुश टोप्पो नामक व्यक्ति जैसे ही वोट देने बूथ में घुसा वह अचानक गिर गया। आसपास के लोग दौड़े और उसे उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।