दिनभर सूर्यदेव ने झुलाया, शाम को मंडराए बादल

जबलपुर: सक्रिय हुई मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर मौसम की रंगत बदल गई है। सोमवार को सुबह से सूर्यदेव ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दिन चढ़ते ही सूर्यदेव उग्र हो गए और तपिश बढ़ गई। तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया। सूरज की तल्खी  से बचने लोग टोपी, गमछा, चश्मा का सहारा लेते दिखे। एसी, कूलर, पंखे के बिना रहना मुश्किल हो रहा। शाम ढलते ही एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। बादल मंडराने लगे। जिन्हें देखकर ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन वर्षा नहीं हुई उमस जरूर बढ़ गई। बरसने वाले बादल आगे बढ़ गए। मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से मौसम का मिजाज बदला है। बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार है।
ऐसा रहा तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 36 और शाम को 20 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 6 से 7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
यह सिस्टम है सक्रिय
क्षेत्रीय मौसम विभाग विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में निम्न और मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के साथ उत्तर में सक्रिय है। इसके प्रभाव से   पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तीन दिनों तक इसका असर देखा जा सकेगा। इस दौरान तापमान में आंशिक रूप से गिरावट आने के आसार है

Next Post

कैंसर यूनिट को और हाईटेक बनाएंगे: सक्सेना

Tue May 7 , 2024
डीन ने 2 घंटे किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं, वार्डों में भी पहुंचे जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने सोमवार को स्टेट यूनिट कैंसर का निरीक्षण किया।  कैंसर हॉस्पिटल में करीब दो घंटे तक डीन ने जायजा लिया। सुबह करीब 11 बजे डीन पहुंचे और करीब […]

You May Like