भाजपा का संगठन पर्व कल से प्रारंभ, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल, 01 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का देशव्यापी संगठन पर्व कल से प्रारंभ होगा संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश भाजपा की ओर से आज यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार कल सोमवार को शाम पांच बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसी के साथ देशव्यापी संगठन पर्व का शुभारंभ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी कल यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम पांच बजे संगठन पर्व शुभारंभ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखेंगे।

Next Post

संगठन पर्व हमारे लिए पार्टी का सबसे बड़ा त्योहार, इसे ऐतिहासिक बनाए: शर्मा

Sun Sep 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि पार्टी का संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें प्राणप्रण से जुटकर सदस्यता के लिए पार्टी ने जो लक्ष्य […]

You May Like