बंगलादेश ने जिम्बाब्वे को 227 पर समेटा

चटगांव 29 अप्रैल (वार्ता) तैजुल इस्लाम (छह विकेट) और नईम हसन (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बंगलादेश ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज सुबह के सत्र में जिम्बाब्वे की पारी को 227 रन के स्कोर पर समेट दिया।

जिम्बाब्वे ने कल के नौ विकेट पर 225 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। जिम्बाब्वे ने आज अभी स्कोर में दो रन का इजाफा किया था कि तैजुल इस्लाम ने ब्लेसिंग मुजारबानी को विकेटकीपर जाकेर अली के हाथों कैच आउट कराकर उसकी पारी को 227 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया।

बंगलादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 27.1 ओवर में 60 रन देकर छह विकेट लिये। नईम हसन ने 20 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट झटके। तनजीम हसन साकिब ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

जिम्बाब्वे के लिए निक वेल्च (54) और शॉन विलियम्स (67) ने अर्धशतकीय पारी खेली। टी. तिसगा (18) रन बनाकर नाबाद रहे।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

Tue Apr 29 , 2025
नई दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like