अतिक्रमण हटाने पहुंची नपा टीम को मंत्री वर्मा का पीए बताकर धमकाया 

आष्टा। नगरपालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है. एक दबंग व्यक्ति द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए फोन पर अतिक्रमण न हटाने की धमकी दी गई. नगरपालिका को कन्नौद रोड़ स्थित लाल बाई फूलबाई मंदिर के आगे लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं. इसी के तहत नपा की टीम मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंची. सीएमओ राजेश सक्सेना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति का लहजा धमकी भरा था. सीएमओ श्री सक्सेना ने मामले की सूचना तहसीलदार एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि को भी मौके पर बुलाकर दे दी है. ताकि उचित कार्यवाही की जा सके. बताया जाता है कि यह अतिक्रमण कुबेर धनगर द्वारा कर रखा है और इसने इसके मोबाइल से ही राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पीए बताकर सीएमओ से बात कर रहा था और देख लेने की धमकी दे रहा था. नगरपालिका द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नियमों के तहत जारी रहेगा और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला गेहूंखेड़ा से गिरफ्तार

Sat Apr 26 , 2025
भैरूंदा। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भोपाल से बरामद कर परिजनों के सुर्पुद किया. वहीं अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए.जानकारी के अनुसार फरियादिया ने गत 24 मार्च को रिपोर्ट कराई कि उसकी 17 वर्षीय बालिका […]

You May Like