यमन के सादा पर ताजा अमेरिकी हवाई हमले में एक की मौत

सन्ना, 26 अप्रैल (वार्ता) यमन के उत्तरी सादा प्रांत में शुक्रवार देर शाम एक घर पर अमेरिकी हवाई हमले में एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी के अनुसार यह हमला सहर जिले के एक घर को निशाना बनाकर किया गया। हूती टेलीविजन ने बताया कि पूरे दिन उत्तरी यमन में कई स्थानों पर कुल 32 अमेरिकी हवाई हमले किए गए। किसी अतिरिक्त हताहत की सूचना नहीं मिली।

वाशिंगटन द्वारा 15 मार्च को यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले फिर से शुरू करने के बाद से हूती समूह और अमेरिकी सेना के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। इन हमलों का उद्देश्य हूतियों को लाल और अरब सागर में इजरायल और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को निशाना बनाने से रोकना था।

हूती समूह ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी युद्धक विमानों ने मार्च के मध्य से यमन पर 1,200 से अधिक हवाई हमले किए हैं, जिससे सैकड़ों नागरिक हताहत हुए हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

Next Post

अतिक्रमण हटे और 300 वाहनों के कटे चालान

Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर: शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र मालवीय चौक से लेकर बडे महावीर, तुलाराम चौक से बड़ा फुहारा पांडे चौक बलदेव बाग, गंजीपुरा, करमचंद चौक, छोटी लाईन फाटक, गोरखपुर बाजार, त्रिपुरी चौक, सदर बाजार, रांझी बाजार, घमापुर चौक आदि क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण कार्यवाही की गई, जिसमें यातायात में बाधक ठेले, […]

You May Like