पाकिस्तान सेना ने की रात भर फायरिंग , भारत ने दिया जोरदार जवाब

नई दिल्ली 26 अप्रैल (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कठोर निर्णयों से बौखलाए पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार पूरी रात कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की जिसका भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया।

सेना के सूत्रों ने शनिवार सुबह बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 25 और 26 अप्रैल की दरम्यानी रात कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अनेक चौकियों से छोटे हथियारों से फायरिंग की ।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना ने भी इसके जवाब में जोरदार फायरिंग की। फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भारत के पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसने गुरुवार रात भी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की थी।

Next Post

तेजी से लग रही वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आम जनता को एचएसआरपी लगाने की सरल, सुलभ प्रक्रिया तथा विभागीय वेबसाईट के उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। आम जनता की सुविधा […]

You May Like