सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर से पैसेंजर ट्रेन मैनेजर बनने पर वेतन वृद्धि का मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंचा

भोपाल। सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर से सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर पदोन्नति मिलने पर एक वेतन वृद्धि का लाभ देने का मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्थित मुख्यालय ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (वेतन आयोग) को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है. पत्र में रेलवे बोर्ड के आरबीई नंबर 10/2026, 2 फरवरी 2026 का हवाला दिया गया है. इसके तहत सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर से सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर पदोन्नति होने पर एक वेतन वृद्धि देने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से प्रभावी की गई है. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने इस आदेश को 22 मई 2014 से लागू करने का मुद्दा उठाया है. इस पर रेलवे मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड से उचित मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया है. पत्र उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एनजी) विजय कुमार चटर्जी की ओर से जारी किया गया है. इसकी प्रतिलिपि वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महासचिव को भी भेजी गई है.

Next Post

नकुलनाथ के कार्यक्रम से पहले हटाए गए होर्डिंग, प्रशासन पर भेदभाव के आरोप

Fri Nov 13 , 2026
भोपाल। कांग्रेस नेता नकुलनाथ के भोपाल दौरे और कार्यक्रम से पहले शहर में लगाए गए उनके होर्डिंग और पोस्टर हटाए जाने का मामला सामने आया है. पोस्टर हटाए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रशासन पर भेदभाव करने […]

You May Like