भारत ने अफगानिस्तान को और दी 4.8 टन वैक्सीन

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) भारत ने अफगानिस्तान के लोगों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई तत्काल अपील के मद्देनजर गुरुवार को 4़ 8 टन वैक्सीन की खेप भेजी है।

विदेश मंत्रालय द्वारा यहां दी गई जानकारी के अनुसार इस खेप में रेबीज (कुत्तों के काटने से बचाव की वैक्सीन), टेटनस, हेपटाइटिस बी और इन्फलूएंजा की वैक्सीन शामिल है।

गौरतलब है कि भारत अफगानिस्तान के लिए वैक्सीन की यह खेप उस समय भेज रहा है जब वहां के तालिबानी शासन ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में 27 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गये थे।

Next Post

किराड़ी में विकास का आतिशी का दावा झूठा है: सचदेवा

Thu Apr 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास का दावा करने काे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की आलोचना की है और कहा है कि उनका (श्रीमती आतिशी का) दावा झूठा तथा […]

You May Like

मनोरंजन