मंदसौर में रविवार को देशभर के ख्यातनाम चिकित्सक जुटेंगे

मंदसौर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए मंदसौर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सीएमई कॉन्फ्रेंस दशपुरकॉन 25 का आयोजन 27 अप्रैल, रविवार को मंदसौर में किया जाएगा। यह भव्य आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सम्पन्न होगा जो प्रात: 8 बजे से शुरू होगा।

इस कॉन्फ्रेंस में बनारस, गुड़गांव, पुणे, मणिपाल, जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, उदयपुर, भोपाल, कोटा सहित देशभर से ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न चिकित्सकीय विषयों पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में उज्जैन, नागदा, धार, रतलाम, जावरा, नीमच, मनासा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ आदि शहरों से लगभग 300 डॉक्टर भाग लेंगे।

कॉन्फ्रेंस की जानकारी देते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुरेश जैन, सचिव डॉ. प्रियंक चेलावत एवं चेयरमैन डॉ. वी.एस. मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Next Post

पहलगाम के निकट आतंकवादी हमले में आठ पर्यटक घायल

Tue Apr 22 , 2025
श्रीनगर, 22 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के निकट मंगलवार को एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में कम से कम आठ पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने आज यहां यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमला बैसरन मैदानी क्षेत्र में हुआ, जो पहलगाम […]

You May Like