फाइनेंस कंपनी की धमकी से तंग किसान ने की खुदकुशी 

नीमच। जिले के जावद मेंढकी गांव में ढाई लाख रुपए के कर्ज से परेशान 35 वर्षीय पूरन भील ने फांसी लगाकर जान दे दी। पूरन रविवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। रात भर घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह परिजनों ने खोजबीन की। उन्हें पूरन का शव खेत में एक पेड़ से लटका मिला।

मृतक के भाई निर्भयराम के अनुसार, पूरन ने फाइनेंस कंपनी से ढाई लाख रुपए का कर्ज लिया था। वह समय पर किस्त नहीं चुका पा रहा था। इस कारण फाइनेंस कंपनी के लोग उस पर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया।

पूरन के परिवार में दो बेटियां हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में युवक का पोस्टमॉर्टम किया गया।

Next Post

अमेरिका के ओक्लाहोमा में तूफान से तीन लोगों की मौत

Mon Apr 21 , 2025
ह्यूस्टन, 21 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राज्य ओक्लाहोमा में सप्ताहांत में भारी तूफान आने से तीन लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि रविवार को ओक्लाहोमा सिटी से लगभग 10 मील (लगभग 16 किमी) दक्षिण में मूर में बाढ़ के […]

You May Like