सीजन की सबसे गर्म रात हुई रिकॉर्ड

दिन में पारा 41 डिग्री पार: गर्मी ने किया बेहाल

जबलपुर। दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो चली है। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सीजन की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई है। जबकि दिन का पारा 41 डिग्री पार हो गया। दिनभर सूर्यदेव तमतमाये रहे। बिना कूलर, पंखे, एसी के रहना मुश्किल रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 47 प्रतिशत और शाम को 35 प्रतिशत दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनो में एक टूफ के रूप में देखा जा रहा है, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी झारखंड पर स्थित है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ़ पूर्वोत्तर विदर्भ से तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु से होकर मन्नार की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।

Next Post

सानोधा में दो पक्षों में विवाद के बाद भीड़ ने घर-दुकान फूंके

Sat Apr 19 , 2025
सागर । ग्राम सानौधा में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया, एक युवती के दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा भगा ले जाने को लेकर आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एक दुकान और एक घर में आग लगा दी, विवाद बढ़ने की सूचना पर आसपास […]

You May Like