पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 3.17 प्रतिशत उबलकर 64.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 3.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.85 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

मोदी ने मस्क से प्रौद्योगिकी, नवान्वेषण के क्षेत्र में अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

Fri Apr 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी उद्योगपति एवं अमेरिकी प्रशासन में प्रशासनिक सुधार प्रमुख एलन मस्क से शुक्रवार को टेलीफोन पर बात की और प्रौद्योगिकी और नवान्वेषण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के बारे में चर्चा की। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर […]

You May Like