उचित मूल्य दुकान के विक्रेता एवं प्रबंधक को नोटिस

इंदौर: जिले में उपभोक्ताओं के ईकेवायसी करने का अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पाये जाने पर एक उचित मूल्य दुकान के विक्रेता एवं प्रबंधक को खाद्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है. जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि दुकान संचालक को दस अप्रैल को प्रशिक्षण के दौरान ई-केवायसी से शेष 464 लोगों के शेष सूची दी गई थी.

निरीक्षण के दौरान दुकान पर सूची उपलब्ध नहीं पायी गई. दुकानदार द्वारा शेष हितग्राहियों को सूचना भी नहीं दी गई. उनके केवाईसी भी दर्ज नहीं किए गए. रात्रि कालीन या सुबह कैंप भी नहीं लगाई जा रहे है. उक्त दुकानदार द्वारा हितग्राहियों के घर-घर जाकर केवाईसी करने के निर्देश का भी पालन नहीं किया गया.

विगत शनिवार को भी जिला आपूर्ति नियंत्रक के निरीक्षण में उक्त दुकान बंद पाई गई थी. इन लापरवाहियों को देखते हुए उपभोक्ता भंडार के विक्रेता रामकिशन जोगी तथा प्रबंधक उदयशंकर गुप्ता को तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है. तीन दिवस में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर तथा केवाईसी पूर्ण नहीं करने पर दुकान निलंबन की कार्रवाई एवं अन्य विधिक करवाई की जायेगी.

Next Post

शासकीय आयुष चिकित्सालय मांगलिया में सीटी स्कैन मशीन भी होगी

Fri Apr 18 , 2025
इंदौर: इंदौर का सबसे बड़ा 60 बिस्तरों वाला शासकीय आयुष (आयुर्वेद) चिकित्सालय का नवीन भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है. इस भवन की साज-सज्जा और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कर इसका शुभांरभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इन्दर सिंह परमार की उपस्थिति में किया जायेगा. […]

You May Like