आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में ड्रोन उड़ाने पर राजस्थान का यूट्यूबर हिरासत में

तिरुमाला (वार्ता) आंध्रप्रदेश में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) सतर्कता दल ने मंगलवार शाम को तिरुमाला के हरिनाम संकीर्तन मंडपम में ड्रोन उड़ाने पर राजस्थान के एक यूट्यूबर को हिरासत में लिया।

यूट्यूबर की पहचान अंशुमान तरेजा के रूप में हुई है।

सतर्कता दल ने ड्रोन को जब्त कर तिरुमाला पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Next Post

दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की

Wed Apr 16 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सभी श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। ये नई दरें एक अप्रैल, 2025 से लागू होंगी। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी महंगाई को ध्यान […]

You May Like