सात मौतों के गुनहगार एन जॉन केम की पुलिस रिमांड चार दिन और बढ़ी 

दमोह। दमोह के मिशन अस्पताल में डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम पर लगे सात मौतों के मामले में आरोपी को न्यायालय ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर फिर से पुलिस को दे दिया है. इसके पहले पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी जो रविवार को खत्म हो गई. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और पुनः 5 दिन की रिमांड मांगी, जिसे न्यायालय ने चार दिन के लिए बढ़ा दिया है.आरोपी के अधिवक्ता सौरभ नायक ने न्यायालय में जमानत याचिका लगाई थी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया.

उन्होंने अपने पक्षकार के संबंध में कहा उनकी पक्षकार से जो बात हुई है उन्होंने इन सभी आरोपो को खारिज किया है. उनके दस्तावेज असली है या फर्जी इसकी जांच होगी तभी स्पष्ट हो पाएगा.अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता.उन्होंने कहा कि वह न्यायालय से मांग करेंगे कि अब पुलिस को उनके पक्षकार की रिमांड ना दी जाए. साथ ही जमानत भी दी जाए, लेकिन न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

चार दिन बड़ी रिमांड

डॉ के अधिवक्ता सचिन नायक ने बताया कि न्यायालय द्वारा याचिका खारिज कर दी है और 4 दिन की पुलिस रिमांड 17 अप्रैल तक बड़ा दी है. अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस के द्वारा न्यायालय में कहा गया कि अभी जांच बाकी है इसलिए रीमांड और बढ़ाई जाए. विवेचक को जांच में कोई परेशानी ना हो इसलिए 4 दिन की पुलिस रिमांड और बढ़ा दी है. अब हम सेशन न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत करेंगे.

आरोपी बोला वह बाद में बात करेगा

न्यायालय से चार दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद जब पुलिस आरोपी को वापस लेकर जा रही थी तब मीडिया ने उससे सवाल किया, लेकिन वह केवल इतना बोला कि वह बाद में बात करेगा.इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई. उधर दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने शनिवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए पीएचक्यू से अनुमति मांगी जा रही है.वहां से अनुमति मिलने के बाद इसका पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जाएगा.

Next Post

नरवाई जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि

Sun Apr 13 , 2025
नलखेड़ा। कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अमले द्वारा नरवाई जलाने वाले किसानों के खेतों का मौका मुआयना कर पंचनामा तैयार किया गया है. जिले के ऐसे किसान जिनके द्वारा नरवाई जलाई गई है, उन किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि 6000 एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि राशि 6000 […]

You May Like