
सागर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बगैर पंजीयन के होम्योपैथी डॉक्टर एलोपैथी का बोर्ड लगाकर इलाज करते पाए गए जिसे तत्काल पंचनामा बनाकर क्लीनिक को सील किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरे ने बताया कि कार्रवाई करने के लिए एक टीम बनाई गई जिसमें नोडल अधिकारी डॉक्टर देवेश पटेरिया, विनोद नामदेव सहित अन्य अधिकारी सदर पहुंचे जहां होम्योपैथी डॉक्टर इनाम खान अपनी क्लीनिक पर एलोपैथी का इलाज करते हुए पाए गए एवं एलोपैथी इलाज के बड़े-बड़े बोर्ड भी लगाए पाए गए एवं एलोपैथी दवाइयां, इंजेक्शन भी उनके क्लीनिक में पाई गई है।
क्लिनिक को तत्काल रूप से सील किया गया है और डॉक्टर इनाम खान से सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर संदीप जी आर ने विगत दिवस स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी नर्सिंग होम एवं संचालक एवं अन्य डॉक्टरों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया था कि सभी अपने-अपने नर्सिंग होम एवं क्लीनिक में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी डॉक्टर फर्जी डिग्री के साथ प्रेक्टिस तो नहीं कर रहा है उन्होंने सभी को निर्देशित किया था कि तीन दिवस में सभी जानकारियां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।
