नगाड़ा ढबरा नदी पर बोरी बंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश बालाघाट। 

मप्र जन अभियान परिषद बैहर के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत कटंगी भू.में जल संरक्षण के संदेश को जन-जन पहुंचाने के लिए नगाड़ा ढबरा नामक नदी एवं जल स्रोत की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही लगभग 100 बोरी से बोरी बंधान कर “जल हमारे जीवन में कितना अनमोल है इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है ” का संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर कुन्दन सिंह मेरावी, श्रीमती ओमेश्वरी रहांगडाले परामर्शदाता ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष/सचिव जोहरसिंह धुर्वे एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

Next Post

मूंदी में बादल छाए, ओले गिरे

Sun Apr 13 , 2025
खंडवा। शहर से 40 किलोमीटर दूर मूंदी और आसपास के क्षेत्र में ओले गिरे । पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं। इससे एक दिन पहले खालवा क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे, जिनमें मामूली झुलसने के निशान दिखे। उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर […]

You May Like