बस ने रौंदा, पिता की मौत, बेटी घायल

मझौली बायपास पुल पर हुआ हादसा

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत मझौली बायपास पुल पर बेलगाम बस ने मोटर सायकिल सवार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटी घायल हो गई।

पुलिस के मुताबिक श्रुति पांडेय 21 साल निवासी ग्राम पटुरिया थाना बहोरीबद जिला कटनी ने सूचना दी कि वर्तमान में वह बी फार्मा की पढाई कर रही है। शनिवार को वह एवं उसके पिता सुरेन्द्र प्लेटिना मोटर सायकल से अपने गाव से मझौली होते हुए सिहोरा बस स्टैण्ड जा रहे थे, जहॉ से वह बस में बैठकर जबलपुर परीक्षा देने जाने वाली थी, मोटर सायकल को पिता सुरेन्द्र पांडेय चला रहे थे वह मोटर सायकल में पीछे बैठी थी सुबह लगभग 8:15 बजे जैसे ही लोग मझौली बायपास के पास पहुंचे, उसी समय पोडा तरफ से स्कूल बस क्रमांक एमपी 20 डीए 0438 का चालक अपनी बस को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक ढंग से बस को चलाकर लाया और मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह एवं पिता मोटर सायकल सहित रोड मे गिर गये जिससे उसके पिता जी को सिर में पीछे तरफ दाहिने पैर की एडी, वायी आख के पास चोट आ गई उसके मुंह एवं पैरो, सिर में चोट आई गयी एवं लेटिना मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर मारने वाली बस क्रमाक एमपी 20 डीए 0438 का चालक उसे एवं उसके पिता को सरकारी अस्पताल सिहोरा पहुंचाया जहा पर डाक्टर ने उसके पिता सुरेन्द्र पांडेय 50 वर्ष को मृत घोषित कर दिये।

Next Post

24 घंटे में दो शिफ्ट, 16 घंटे ड्यूटी कर रहे जवान

Sat Apr 12 , 2025
  साप्ताहिक अवकाश बंद, तनाव में खाकी, सेहत पर भी पड़ रहा असर   जबलपुर। पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ समय बिता सकें और तनावमुक्त होकर अपनी ड्यूटी निभा सकें इसके लिए साप्ताहिक अवकाश देने सालों कवायद चली। बाद में इस पर अमल हुआ। रोस्टर तैयार हुआ जिसके हिसाब से […]

You May Like