
बीजेपी जिलाध्यक्ष एवं देवसर विधायक ट्रामा सेन्टर पहुंच घायल बालक के उपचार के लिए दिया 40 हजार का आर्थिक मदद
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 16 जनवरी। पुलिस चौकी तिनगुड़ी के पुरानी देवसर चटुआ नाला के पास बीती शाम हाईवा वाहन के टक्कर से मोटरसाकिल सवार पति-पत्नी एवं 8 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां इस हादसे में साहू परिवार के दम्पति के मौत हो गई और बालक अस्पताल मेें अन्तिम सांसे गिन रहा है।
ज्ञात हो कि बीते दिन कल बुधवार की शाम करीब 7 बजे पुरानी देवसर चटुआ नाला के पास हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 15 ईई 4696 के चालक ने पुरैल निवासी मोटरसाइकिल सवार रामबली साहू को टक्कर मार दिया। मोटरसाइकिल में रामबली के अलावा उनकी पत्नी अंजू साहू उम्र 30 वर्ष बालक अशोक उम्र 8 वर्ष सवार थे। जहां पति-पत्नी की मौत हो गई और बालक गंभीर रूप से घायल है और बालक का उपचार सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न में चल रहा है और घटना के बाद आधी रात तक चक्काजाम चला। मृतको का आरोप है कि हाईवा चालक ने जानबुझकर उक्त दंपत्ति को कुचला है।
विधायक अस्पताल पहुंच बच्चे का जाना हालचाल
देवसर विधानसभा के पुरैल निवासी रामबली साहू व उनके परिवार के सड़क दुर्घटना हो गई थी। जिसमें उनकी पत्नी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी तथा रामबली साहू व उनका बेटा अशोक गंभीर रुप से घायल हो गये थे। घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर में ले जाकर भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ट्रामा सेंटर पहुंचे तथा घायल अशोक के समुचित आवश्यक उपचार के लिये उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये। विधायक देवसर ने पीड़ित परिवार को तुरंत ही 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान किये। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने घायल अशोक के शीघ्रता से स्वस्थ होने की कामना की तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
