
शहडोल। रीवा मुख्य मार्ग गोहपारू थाना असबारी वेयर हाउस के समीप शनिवार शाम 5:30 बजे शाम व्यौहारी से शहडोल की ओर जाने वाले दीपक बस ट्रेवल्स एम पी 17 पी 1255 के द्वारा तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक यू पी 70 एन टी 8345 से भिड़ गई जिसमें ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बस में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायलहो गये जिन्हें गंभीर अवस्था में कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय एवं श्रीराम हॉस्पिटल शहडोल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर पहुँचे गोहपारू तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सहित गोहपारू के पुलिस बल ने आनन फानन में सभी यात्रियों को चिकित्सा सुविधा के लिए रवाना किया।
