पीथमपुर की फैक्ट्री में 10 घंटे घंटे बाद आग पर काबू ,12 गाड़ियां और 25 डंपर रेत लगी

इंदौर: पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिग्नेट पाइप फैक्ट्री में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात लगी भीषण आग पर करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए इंदौर से भेजे गए एक हजार लीटर फोम, 12 फायर ब्रिग्रेरड, 25 डंपर रेत, और जेसीबी मशीनों की मदद ली गई।फायर ब्रिग्रेरड से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब ढाई बजे मिली।

प्लास्टिक पाइप निर्माण के कच्चे माल की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में खड़ी दो क्रेन भी जलकर खाक हो गईं। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आग बुझाने के अभियान में 70 फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां , 150 से अधिक नगर पालिका कर्मचारी, एसडीआरएफ की टीम, पीथमपुर थाने की पुलिस, और प्रशासनिक अधिकारी लगातार डटे रहे। फायर ब्रिगेड की मानें तो आग को काबू में लाने के लिए फोम और रेत का विशेष प्रयोग किया गया।

आसपास की फैक्ट्रियों को आग की लपटों से बचाने के लिए मिट्टी और रेत की दीवार खड़ी की गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Next Post

नपा दमोह के कर्मचारी हड़ताल पर, साफ सफाई व्यवस्था ठप्प

Fri Apr 11 , 2025
दमोह: नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर होने से शहर की साफ सफाई व्यवस्था ठप्प, इसी को लेकर सीएमओ नगर पालिका प्रदीप शर्मा स्वयं अपनी सैड मैप की टीम के साथ 6 कचरा वाहन निकाल कर शहर के घंटाघर स्थित साफ सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं, भारी संख्या […]

You May Like