निगम के खिलाफ कुर्की करने वाले मिश्र का मकान सील 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। बजट सम्मेलन में नगर निगम के खिलाफ कुर्की आदेश करवाने वाले भवन मालिक का आज निगम ने मकान सील कर दिया। निगम ने यह कारवाई फायर सेफ्टी, व्यवसायिक उपयोग और पार्किंग के जगह नहीं छोड़ने को लेकर की है।

4 अप्रैल को निगम बजट सम्मेलन में आयुक्त दफ्तर, और अधिकारियों के गाड़ियों को कुर्की कारवाई करवाना पीड़ित रविशंकर मिश्र को भारी पड़ गया। आज नगर निगम के फायर, राजस्व, भवन अनुज्ञा शाखा सहित प्रशासन की टीम ने मिश्र के 19 गणेशगंज निवास पर धावा बोल दिया।

आज शाम कलेक्टर , आयुक्त एवं अपर आयुक्त के संयुक्त आदेश पर तहसीलदार, फायर ऑफिसर, भवन अधिकारी, संपत्तिकर अधिकारी, भवन निरीक्षक, रिमूवल टीम द्वारा 19 गणेशगंज स्थित रविशंकर मिश्र के मकान पर धावा बोला।

प्रशासन और निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच में चार मंजिला भवन में फायर सेफ्टी उपकरण ,

रहवासी की जगह व्यावसायिक उपयोग ,भवन में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण भवन सील करने की कारवाई के गई।

अधिकारियों ने चार मंजिला भवन की जांच तल मंजिल पर कैफे और पहली, दूसरी ओर तीसरी मंजिल पर पार्टी हॉल बना हुआ पाया। जगह पार पूर्ण व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। आज पूरे भवन को सील करने की कारवाई के गई।

अब भवन मालिक मिश्र के नक्शे और अन्य दस्तावेज के जांच होगी। यदि नक्शा रहवासी में पास हुआ और व्यवसायिक उपयोग होने पर अवैध निर्माण के तहत रिमूवल की कारवाई हो सकती है।

Next Post

एसडीएम ने शासकीय भूमि को मुक्त कराने के दिए निर्देश

Tue Apr 8 , 2025
बुधनी। नगर के वार्ड क्र 12 में अतिक्रमण की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार जनसुनवाई में पहुंचकर एसडीएम डीएस तोमर से मिलकर गुहार लगाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई. मंगलवार को जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर एसडीएम से निराकरण की गुहार […]

You May Like