LPG की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि का फैसला वापस हो

भोपाल। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने “जनविरोधी” करार देते हुए कहा इसे आम जनता,गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी बोझ बताया है और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये से बढ़कर 858.50 रुपये हो गई है, जबकि मुरैना में यह कीमत 937 रुपये तक पहुंच गई है, जो राज्य में सबसे अधिक है। अन्य सिलेंडरों की कीमतों में भी इसी तरह की वृद्धि दर्ज की गई है।

नायक ने कहा कि यह बढ़ोतरी न केवल घरेलू उपभोक्ताओं बल्कि छोटे व्यवसायियों, ढाबा मालिकों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए भी कमरतोड़ साबित होगी। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे प्रदेश के परिवारों के लिए यह फैसला किसी सदमे से कम नहीं है।

कांग्रेस नेता ने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने के वादे को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी उस वादे को पूरी तरह से खोखला साबित करती है और यह जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा यह मूल्य वृद्धि तत्काल वापस हो।

Next Post

साहसिक खेलों में शामिल होने वालों को अब चाय-नाश्ता भी फ्री

Tue Apr 8 , 2025
जबलपुर। बरगी बांध के समीप आयोजित किये जा रहे पंद्रह दिनों के झील महोत्सव में सुबह के समय साहसिक खेलों में शामिल होने वाले पर्यटकों को बुधवार 9 अप्रैल से आयोजकों द्वारा निःशुल्क चाय-नाश्ता उपलब्ध कराया जायेगा। यह निर्णय झील महोत्सव की आयोजक संस्था जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद […]

You May Like

मनोरंजन