आर्कटिक महासागर की बर्फ 47 सालों में सबसे कम

ब्रुसेल्स, 08 अप्रैल (वार्ता) आर्कटिक महासागर की बर्फ इस साल मार्च में 47 सालों में सबसे कम हो गई है।

यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (सी3एस) की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में, समुद्री बर्फ का विस्तार औसत से छह प्रतिशत कम था, जो चौथा लगातार न्यूनतम रिकॉर्ड है और अंटार्कटिक समुद्री बर्फ का विस्तार औसत से 24 प्रतिशत कम था।

रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2025 वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे गर्म माह था, जिसमें औसत सतही वायु तापमान 14.06 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1991-2020 के औसत से 0.65 डिग्री अधिक और पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.60 डिग्री अधिक था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पिछले 21 महीनों में से 20वां महीना भी था, जिसमें औसत वैश्विक सतही वायु तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

सी3एस की उप निदेशक सामंथा बर्गेस ने कहा कि मार्च में, यूरोप सबसे गर्म स्थान था। इस महाद्वीप में बारिश में अत्यधिक बदलाव देखा गया। मार्च में, कुछ क्षेत्रों में लगभग पचास सालों में सबसे शुष्क मौसम दर्ज किया गया था, जबकि अन्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

 

Next Post

दक्षिण कोरिया में तीन जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव

Tue Apr 8 , 2025
सियोल, 08 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कोरिया में पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को पिछले सप्ताह पद से हटाये जाने के बाद तीन जून को समय पूर्व राष्ट्रपति चुनाव कराने की तिथि तय की गयी है। कई मीडिया आउटलेट्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री हान डक-सू की अध्यक्षता में कैबिनेट […]

You May Like