मवेशियों के साथ नशीली दवा की तस्करी

सतना: ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 40 मवेशियों को अवैध तौर पर ले जा रहे आरोपियों को पकडक़र पुलिस ने जांच की तो मवेशियों के साथ-साथ नशीली दवा की तस्करी का भी खुलासा हो गया. इस मामले में पुलिस द्वारा ट्रक चालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी व कोठी थाना प्रभारी मनीष भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की.

इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक क्र. एमपी 53 जेड बी 185 को जांच के लिए रोका गया. जांच करने पर ट्रक में 40 भैंस और पड़वे क्रूरतापूर्वक भरे पाए गए. वहीं पुलिस टीम ने जब जांच आगे बढ़ाई तो ट्रक में नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 35 शीशियां रखी मिलीं. जिसे देखते हुए चारों आरोपियों रज्जन बक्श 30 वर्ष, हसन मोहम्मद 25 वर्ष, मुनौव्वर अली 24 वर्ष और शहजाद मोहम्मद 26 वर्ष सभी निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी जिला सीधी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, ड्रग कंट्रोल एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्टके अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई.

Next Post

गांजा तस्करी करते महिला व नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Tue Apr 8 , 2025
सतना: कोठी थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी में लिप्त महिला और नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के […]

You May Like