इंडिगो विमान को शौचालय में बम की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षित उतारा गया

मुंबई (वार्ता) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जयपुर से मुंबई आ रहे एयर लाइन इंडिगो के विमान को शौचालय में बम की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षित उतारा गया।

मुंबई हवाईअड्डे पर रात 8:43 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान को रात 8:50 बजे सुरक्षित तरीके से उतारा गया। सूत्रों ने बताया कि हवाईअड्डे पर परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।

विमान को एक दूरस्थ स्थान पर उतारा गया और पूर्ण आपातकालीन प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी गईं।

सूत्रों के अनुसार विमान के शौचालय में बम की धमकी भरा पत्र मिला। विमान में सवार लोगों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

सुरक्षा खतरे की पुष्टि करते हुए मुंबई पुलिस के जोन 8 के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह शौचालय में पाया जाने वाला सामान्य धमकी भरा नोट है और इसके साथ ही मानक प्रक्रिया के अनुसार आगे की जांच जारी है।’

Next Post

राम चरण की फ़िल्म पेड्डी का फर्स्ट शॉट वीडियो रिलीज

Tue Apr 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) ग्लोबल स्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी का फर्स्ट शॉट वीडियो रिलीज हो गया है। फिल्म पेड्डी,ने पहले ही अपने शीर्षक और दो शानदार पहले लुक पोस्टरों के साथ जबरदस्त धूम मचाई है। श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर, निर्माताओं ने इस […]

You May Like