नई दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) स्थानीय स्तर पर मांग सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के साथ ही सभी जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान मूंग दाल, उड़द दाल, चना, दाल चना, मसूर दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
Next Post
पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत
Sat Apr 5 , 2025
नई दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मिश्रित रूख के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like
-
1 year ago
डॉलर-पाउंड गिरे, यूरो और येन में तेजी
-
2 years ago
नगर निगम ने हटाया शासकीय भूमि से अवैध निर्माण
-
8 months ago
ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई सतपुड़ा की 11 नंबर इकाई
-
3 months ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में सौंपे दायित्व
