
ओंकारेश्वर। में दूर-दूर से बड़ी आस्था श्रद्धा के साथ पहुंचने वाले भक्तों को अब ज्योतिर्लिंग में ओंकारेश्वर मंदिर संस्थान द्वारा संचालित ओमकार भोजन प्रसादलय में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक भोजन प्रसादी का लाभ मिलता था । वही शाम का भोजन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मिलता था।
मंदिर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि भक्तों की
ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन के लिए भक्त सुबह 5:00 बजे से मंदिर पहुंचने लगते हैं कई भक्त देश के विभिन्न प्रांतो से यहां आते हैं।
दर्शन के बाद कई भक्त ओंकार जी के प्रसाद की आस भी रखते हैं।
प्रजापति ने कहा कि भक्तों को सुगम सुविधा मंदिर संस्थान की ओर से मिले इसी उद्देश्य से ओमकार भोजन प्रसादालय की पूर्व में निर्धारित समय सारणी में बदलाव करते हुए अब भोजन का समय और अधिक बढ़ाया गया है।
पहले यह समय दोपहर में 12:30 से और शाम को 7:00 बजे से शुरू होता था।
इसी के साथ ओंकार भोजन प्रसादालय में मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा करके आने वाले भक्तों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था और ठहरने की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से रहेगी।
