
सीहोर. वक्फ बोर्ड बिल संसोधन विधेयक लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद भी इसके विरोध में स्वर फूट रहे हैं. शुक्रवार को जुमा की नमाज पढऩे मस्जिदों में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताने के लिए काली पट्टी बांध रखी थी. जिले के इछावर और बुधनी में भी ऐसे ही विरोध प्रदर्शन होने की खबर मिली है.
चर्चित वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद जिले में भी मुस्लिम समुदाय विरोध करने पर उतर आया है. हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है. शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल का विरोध जताया.
