गैस गोदाम के पास पार्क में किया गया पौधारोपण

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड नंबर एक गैस गोदाम के पास निर्माणाधीन पार्क में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार 4 अप्रैल को गैस गोदाम वार्ड नंबर एक में निर्माणाधीन पार्क में पौधारोपण किया गया। उक्त पार्क को विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, छाया अतुलकर, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, गुरुस्वामी एरूलू, अरविंद मेश्राम समेत अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने यहां सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि जल्द से जल्द उक्त पार्क का विस्तारीकरण किया जाए। यहां नगर पालिका ने मिनी जिम के उपकरण लगाए हैं। पार्क विकसित होने पर इस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि आगामी 30 जून तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत पार्कों का सुधार, सार्वजनिक प्याउ की स्थापना, पाइप लाइनों का रखरखाव, जलस्रोतों की सफाई, कुंओं का रखरखाव समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।

Next Post

पुलिस की मुस्तैदी से बची ट्रेन की चपेट में आए युवक की जान

Fri Apr 4 , 2025
भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। दोपहर करीब 12 बजे अशोका गार्डन निवासी घनश्याम चौकसे (40 वर्ष) का ट्रेन से पैर कट गया। घटना की सूचना मिलने पर चार्ली में तैनात आरक्षक शुभम और आरक्षक दिवान सिंह […]

You May Like