नयी दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सदन में सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) को एक नयी परिभाषा दी और कहा कि भाई साहब निश्चित लगेगा।श्री धनखड़़ ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल से संबंधित एक पूर्व प्रश्न के संदर्भ में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “बीएसएनएल का मतलब -भाई साहब निश्चित लगेगा।”
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि देश के दूर दराज के इलाकों में किसी निजी कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है लेकिन बीएसएनल मौजूद है।
