शादी में गया था परिवार, घर में हुई चोरी, नगदी और जेवरात ले गए चोर

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गंगा मईया क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए पूजा घर में रखी नगदी, चांदी के जेवरात और सिलेंडर-मिक्सी जैसे सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा मईया दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सब्जी विक्रेता रामहेतु मौर्य (42) 16 अप्रैल को अपने घर में ताला लगाकर रायबरेली (उत्तर प्रदेश) गए थे। 4 मई की सुबह करीब 7 बजे उनकी पड़ोसी रंजना विश्वकर्मा ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला है और ताला जमीन पर टूटा पड़ा है। खबर मिलते ही पीड़ित ने पड़ोसी से दूसरा ताला लगवाया और खुद वापस जबलपुर लौटे।
पूजा घर की पेटी से चोरी हुई नगदी और चांदी
पीड़ित रामहेतु बीती रात घर पहुँचकर देखा तो कमरों के अंदर का नजारा अस्त-व्यस्त था। चोरों ने अंदर के कमरों के ताले तोड़कर पूजा घर में रखी एक छोटी पेटी का कुंदा काट दिया था। पेटी में रखे 30,000 रुपये नगद, 100 ग्राम चांदी की पायल और चांदी की दो चूड़ियां गायब थीं। इसके अलावा चोर रसोई से एक खाली सिलेंडर और मिक्सी भी उठा ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

15 वर्ष पुराने 109 यात्री वाहनों के परमिट निलंबित

Sun May 10 , 2026
जबलपुर: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जबलपुर संभाग के अंतर्गत संचालित 15 वर्ष पुराने 109 यात्री वाहनों के स्थाई अनुज्ञापत्रों को तत्काल प्रभाव से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा पूर्व में 215 वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे,लेकिन बार-बार […]

You May Like