लिथुआनिया ने यूक्रेन को छह वायु रक्षा प्रणालियां भेजी-ज़ेलेंस्की

कीव 02 अप्रैल (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि लिथुआनिया ने कीव को छह वायु रक्षा प्रणालियां हस्तांतरित की हैं।

श्री ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर मंगलवार को कहा, ”लिथुआनिया से छह नई वायु रक्षा प्रणालियां आई हैं।”

फिलहाल उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किन प्रणालियों के बारे में बात कर रहे हैं या क्या वे पहले ही यूक्रेन को पहुंचा दी गई हैं।

रूस ने बार-बार कहा है कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति सैन्य संघर्ष के समाधान में बाधा डालती है और नाटो देशों को संकट में भागीदार बनाती है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन के लिए हथियारों से भरा कोई भी माल रूसी सेना के लिए वैध लक्ष्य होगा।

 

Next Post

देश और मध्यप्रदेश होगा नक्सलवाद से मुक्त : यादव

Wed Apr 2 , 2025
भोपाल, 02 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के ढेर होने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश और मध्यप्रदेश कुछ समय में पूर्णतः आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद से मुक्त होगा। डॉ यादव […]

You May Like