समर सिंह ने फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिये दर्शकों का शुक्रिया अदा किया

मुंबई, (वार्ता) देसी स्टार समर सिंह ने अपनी फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिये दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

समर सिंह एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों के जरिये करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फ़िल्म सिकंदर से पहले ही समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है, जोकि चर्चा का विषय बनी हुई है। अभी हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर अल्ट्रा म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। वहीं अब यह फिल्म बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।

ब्लू हॉक एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ के निर्माता अतुल कुमार मिश्रा, सैयद जीशान अहमद, गजेंद्र सिंह हैं। निर्देशक अतुल कुमार मिश्रा हैं। लेखक: वीरू ठाकुर, संगीतकार छोटे बाबा, अनुज तिवारी हैं।इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, आयुषी तिवारी, विपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, धीरज तिवारी, जेपी सिंह, नीलू यादव हैं। टाइटल सांग में अभिनेत्री महिमा गुप्ता ने जलवा बिखेरा है। इस फ़िल्म के डीओपी विजय मंडल, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कला निर्देशक रवीन्द्रनाथ गुप्ता, कार्यकारी निर्माता (ईपी) योगेश डी. पांडेय और अरशद शेख पप्पू हैं। प्रोडक्शन राहुल शर्मा ने किया है। पोशाक डिजाइनर विद्या और विष्णु का है।

समर सिंह ने कहा कि फिल्म तेरा मेरा टशन फुल एंटरटेनिंग फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने वाले दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए बनाई गई है। आप सभी देवतातुल्य दर्शकों से निवेदन करता हूं कि आप सब ज्यादा से ज्यादा तादाद में अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाइये और अपना प्यार आशीर्वाद जरूर दीजिये। उन्होंने इस फ़िल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिये अपने फैंस और सभी दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Next Post

लोकतंत्र मजबूत करने में पुलिस का बहुमूल्य योगदानः राज्यपाल

Sun Mar 30 , 2025
अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता का समापन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दी बधाई इंदौर:रेवती रेंज में 24 मार्च से आयोजित 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता -2024 का आज समापन हुआ. समापन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप […]

You May Like