ग्राम पंचायत लोही के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जनकल्याण और विकास के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं. रीवा को पहले लोग पिछड़ा कहते थे अब इसके विकास की चर्चा प्रदेश एवं देश में हो रही है. श्री शुक्ल ने ग्राम पंचायत लोही में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण, आंगनवाड़ी भवन, हाट बाजार निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया. श्री शुक्ल ने एक करोड़ 88 हजार रूपये की लागत से जोरी वाया भडऱी तालाब रोड़ का लोकार्पण किया. उन्होंने माध्यमिक विद्यालय भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया.

Next Post

नीमच में अफीम उत्सव शुरू, कनावटी रोड पर बनाया केंद्र

Sat Mar 29 , 2025
नीमच। नीमच में शनिवार से अफीम उत्सव शुरू हो चुका है। कार्यालय जिला अफीम अधिकारी नीमच प्रथम खंड द्वारा कनावटी रोड स्थित आम्रपाली रेस्टोरेंट पर नीमच और जावद तहसील के किसानों की अफीम के तौल के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां 29 मार्च से 4 अप्रैल तक विभागीय प्रक्रिया […]

You May Like