50 हजार भक्तों का डेरा, चौदस को खूब चल रहीं तांत्रिक क्रियाएं 

ओंकारेश्वर। करीब पचास हजार से भी अधिक श्रद्धालु इस समय ओंकारेश्वर में पहुंच चुके हैं। खेड़ी घाट पर भी हजारों भक्त आए हुए हैं, चौदस को दिन भर घाटों पर तांत्रिक क्रियाएं की गई

जिसमें तांत्रिक, बड़वे,भोंपे देवी देवताओं के इष्ट वाले ओझाओ ने ऊपरी हवा,भूत प्रेत से पीड़ित एवं बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज नर्मदा जी में खड़े होकर किये।

यह क्रिया चतुर्दशी की रात में भी चलती रहेगी।घाटों पर ही हजारों लोगों ने डेरा डाल रखा है।

वही दाल बाटी बन रही है और सभी भक्तगण भजन कीर्तन करते हुए रात्रि बिता कर अमावस्या को स्नान करके वापस अपने स्थान पर पहुंचेंगे। शनिचरी अमावस्या होने से करीब एक लाख से भी अधिक भक्तों की अमावस्या पर आने की संभावना है खेड़ीघाट में भी पचास हजार से भी अधिक श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है।

Next Post

नपा बैठक में कांग्रेसी पार्षद काले वस्त्र में आए और मटके फोड़े, BJP ने किया बहिष्कार

Fri Mar 28 , 2025
बीना।नगर पालिका ने दो दिन नल बंद करने की कहकर एक दिन पूर्व ही पानी सप्लाई बंद कर दी एवं पांच दिनों से पूरे शहर में पानी के लिए त्राहि त्राहि हो रही है। जनता परेशान है आज जब बैठक आयोजित की गई तो ऐसी में सत्ता पक्ष के पार्षदों […]

You May Like